Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

निगम के तरफ से आसनसोल उत्तर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया गया दौरा

आसनसोल। आस्था का महापर्व छठ आने वाला है, इसे लेकर आसनसोल नगर निगम के तरफ से तैयारी का दौर भी शुरू हो चुका है। बुधवार आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, मानस दास तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों द्वारा आसनसोल उत्तर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट का दौरा किया गया। इस मौके पर गुरुदास चटर्जी ने कहा कि बुधवार विभिन्न छठ घाट का दौरा किया गया और वहां पर तैयारी का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा हर त्योहार से पहले श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए प्रयास करता है। छठ पूजा को देखते हुए भी यह प्रयास किया जा रहा है और जिस छठ घाट पर भी जिस चीज की आवश्यकता है। वहां पर उसे उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याणपुर छठ घाट, कल्ला तपसी बाबा छठ घाट सहित अन्य घाटों का दौरा किया गया और वहां पर तैयारी का जायजा लिया गया। वहीं दूसरी तरफ उपमेयर वशिमुल हक ने कहा कि नगर निगम की तरफ से छठ घाट का दौरा किया गया और नगर निगम की तरफ से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया की आस्था के इस महापर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *