बीसीसी 2025- 2027 के चुनाव में प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी ने 10 सूत्री संकल्प पत्र जारी कर मतदाताओं से मांगा समर्थन
शुक्रवार को बीसीसी के 9 पदों के लिए होगा चुनाव
सदस्यों के खोए सम्मान का गौरव लौटने,क्रिकेट के विकास,
ग्राउंड में सुविधाओं को बेहतर करने पर दिया जोर
बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर क्रिकेट क्लब (बीसीसी) 2025- 2027 का चुनाव शुक्रवार को होगा। चुनाव को लेकर क्लब प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां को पूरा का लिया गया। वहीं चुनाव लड़ रही दो पैनल्स में से निवर्तमान कमेटी के विरुद्ध चुनाव लड़ रही प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरा जोर लगाने के साथ वोटरों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। बीसीसी के कुल 9 पदों के चुनाव को लेकर प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी ने 10 सूत्री घोषणा पत्र जारी किया है। इस पैनल ने जीत होने पर तत्काल प्रभाव से अपने वादों में से कई वादों को लागू करने का आश्वासन भी दिया है।
वहीं 9 पदों में महासचिव पद के प्रत्याशी पीयूष माजी, सहायक महासचिव के उम्मीदवार विकास दास, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरजीत साह, ग्राउंड सचिव के प्रत्याशी परितोष चौधरी, एंटरटेंमेंट सचिव के प्रत्याशी महेश कुमार सहित 4 कमेटी सदस्यों के उम्मीदवारों में जय प्रकाश कोइरी, कुंदन कुमार, सुमित कुमार एवं सुप्रिय चटर्जी चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता कर अपने संकल्प (घोषणा) पत्र की जानकारी साझा करने के साथ मतदाताओं से अपने पैनल के पक्ष में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की। इस दौरान महासचिव पद के उम्मीदवार पीयूष माजी ने अपने पैनल के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के साथ क्लब के विकास सहित क्रिकेट प्रशिक्षण में सुधार करने पर प्रकाश डाला। वहीं कमेटी सदस्य के उम्मीदवार जय प्रकाश कोइरी, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरजीत साह आदि ने घोषणापत्र के कई मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए बीसीसी में क्रिकेट के विकास, सदस्यों का खोया हुआ सम्मान लौटने सहित ग्राउंड की कई सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। इस पैनल के उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त होने के साथ बीसीसी के सर्वांगीण विकास, सदस्यों को कई सुविधा देने के मुद्दों पर जोर दे रहे हैं। वहीं शुक्रवार को बीसीसी के कुल 273 सदस्य दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करेंगे। इसके पश्चात मतों की होने के पश्चात विजेता उम्मीदारों के नाम की घोषणा की जाएगी। प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी के 10 सूत्री संकल्प (घोषणा) पत्र में सदस्यों के लिए कई उपहार के साथ खोए सम्मान को लौटाने पर जोर दिया गया है। इस संकल्प पत्र के मुद्दों में सदस्य सम्मान और वार्षिक उपहार, जन्मदिन पर विशेष सम्मान, बार क्षेत्र का रिनोवेशन, स्नैक्स और रिफ्रेशमेंट की प्रीमियम व्यवस्था, ड्रेस कोड और अनुशासन, जिम्नेशियम का पुनरुद्धार, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विस्तार, डिजिटल एवं पारदर्शी प्रबंधन, क्रिकेट विकास और सुविधा, पारिवारिक क्रिकेट लीग, क्लब पत्रिका एवं युवा प्रतिभाओं का विकास शामिल है।




















