Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर क्रिकेट क्लब के चुनाव लड़ प्रोग्रेसिव विजनरी एलायंस प्रोग्रेसिव विजनरी एलायंस ने मारी बाजी

राजेश पटेल सहित उनके पैनल के उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
विजेता उम्मीदवारों ने क्लब एवं क्रिकेट के विकास पर दिया जोर
क्रिकेट एवं क्लब के विकास के वादों को प्राथमिकता देने पर दिया जोर
बर्नपुर(भरत पासवान)। शुक्रवार को बर्नपुर क्रिकेट क्लब के संचालन को लेकर वर्ष 2025- 2027 के लिए नई कमेटी का चुनाव हुआ। इस दौरान कुल 273 सदस्यों में से 259 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग कर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। वहीं शुक्रवार की शाम 7 बजे से मतों की गिनती किए जाने के पश्चात विभिन्न पदों के विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई। बर्नपुर क्रिकेट क्लब के कुल 9 पदों पर हुए चुनाव में प्रोग्रेसिव विजनरी एलायंस के पैनल ने जीत दर्ज की है। प्रोग्रेसिव विजनरी एलायंस के पैनल ने प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी को पराजित कर बर्नपुर क्रिकेट क्लब में अपनी पकड़ मजबूत होने के दावे को पक्का किया है। मतों की गिनती के पश्चात प्रोग्रेसिव विजनरी एलायंस पैनल के महासचिव के उम्मीदवार राजेश पटेल को 180 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिवादी पीयूष माजी को मात्र 70 मत हुए। राजेश पटेल ने 110 वोटो से महासचिव के पद पर जीत दर्ज की। वहीं विकास दास की पराजित कर सुदीप चक्रवर्ती को 180 वोट प्राप्त किया। वहीं अमजद खान जे अमरजीत साह को हराकर 162 मत हासिल किया। जबकि परितोष चौधरी को परास्त कर राजीव रंजन ने कुल 165 वोट प्राप्त किया। वहीं दिलीप कुमार यादव ने महेश कुमार ने हराकर 177 वोट हासिल किया। अभिजीत राजमल्ला ने अनिल प्रसाद को हराकर 269 वोट प्राप्त किया। जय प्रकाश कोइरी ने कुंदन कुमार को हराकर 90 वोट हासिल किया। वहीं मनोज कांत कुर्मी ने मनोरंजन कुमार को परास्त कर कुल 169 वोट हासिल किया। जबकि सुप्रिया चटर्जी ने सुमित कुमार को पराजित कर 89 वोट प्राप्त किया। विजेता उम्मीदवारों ने जीत पर प्रसन्नता व्यक्त हुए क्लब एवं क्रिकेट के विकास पर जोर देते हुए अपने घोषणा पर के मुद्दों को अविलंब लागू करने का आश्वासन दिया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *