आर्य संघ काली पूजा एकता, धार्मिक और सामाजिक सद्भाव की मिसाल, मंत्री ने किया उदघाटन
आसनसोल । आसनसोल हाटन स्थित आर्य सरणी की आर्य संघ की काली पूजा में एकता, धार्मिक और सामाजिक सद्भाव की एक बेहद ही दिल छूने वाली मिसाल देखने को मिलती है। जहां तीन दशक से काली पूजा में हिन्दू, मुस्लिम, सिख एकता और भाईचारे का मिसाल देखने को मिलता है। इस वर्ष यहां काली पूजा आयोजन का 33वां वर्ष है। यहां पर आकर्षक पूजा का आयोजन किया गया है।
रविवार शाम उद्घाटन राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल्ल, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, कुलदीप सिंह सलूजा, जगदीश शर्मा, मुन्ना शर्मा, कैलाश गाड़ीवान, सियाराम अग्रवाल, मुकेश शर्मा, आर्य संघ क्लब के मो. नौशाद, बबलू अग्रवाल, सैयद राशिद, लकी अरोड़ा, शनि सलूजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सभी अतिथियों को उत्तरीय ओढ़कर एवं मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया।




















