पूजा त्योहारों के बाद हुई पहली बोर्ड मीटिंग, विकास कार्यों पर चर्चा
आसनसोल। त्योहारों के मौसम के बाद गुरुवार आसनसोल नगर निगम में पहली बोर्ड मीटिंग हुई। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर विधान उपाध्याय, उपमेयर वशिमुल हक, अभिजीत घटक के अलावा विभिन्न एमएमआईसी, बोरो चेयरमैन तथा विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित थे। सबसे पहले पिछले एक महीने में जिन विशिष्ट व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। उनको 1 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा हुई। इस बारे में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बैठक में चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा के बाद आज पहली बोर्ड मीटिंग हुई। इन सभी त्योहारों को नगर निगम द्वारा अच्छे से पर किया गया। इसके बाद नगर निगम में विकास कार्यों को कैसे और तेजी प्रदान किया जा सके। इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कुछ इलाके ऐसे हैं। जहां पर पानी की कोई कमी नहीं है। लेकिन फिर भी आसनसोल नगर निगम के कुछ इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर आज की बैठक में चर्चा हुई। वहीं अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बोर्ड मीटिंग में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। पानी की समस्या को कैसे पूरी तरह से दूर किया जाए। इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ इलाकों में काम शुरू करने की बात भी कही गई। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों से असहयोग और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आ रही है। उस पर कड़ाई से पेश आने की भी बात बैठक में की गई।
















