भगवान अयप्पा स्वामी की पूजा, उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़
आसनसोल । एस.बी. गोराई रोड स्थित षष्ठी नारायण गोराई स्मृति भवन में भगवान अय्यप्पा की 62वीं वर्षगांठ की सास्था पूजा का आयोजन किया गया।सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पूरे श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूजा में भाग लेकर अयप्पा स्वामी के चरणों में शीश नवाया। पूजा के बाद सास्था समूह ग्रुप कोलकाता द्वारा भजन प्रस्तुत किया। पूजा-अनुष्ठान के बाद प्रसाद का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति की अध्यक्ष सी. के. रेशमा रामकृष्णन और सचिव सी. मुरली ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस वर्ष विशेष रूप से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए, जिन्होंने संयम, अनुशासन और शांति के साथ प्रसाद ग्रहण किया। सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त बनाते हैं।
मौके मुख्य रूप से पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पन्नोबलम, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू, प्राचार्य आरके शर्मा, प्राचार्य सुशील सिन्हा, सुरेन जालान, मनीष बागरिया, सुब्र नारायण गोराई , ऋषि गोराई, मुकेश अग्रवाल, कुमार मोहन, प्रकाश, राजा, मुरली राव सहित अन्य उपस्थित थे।













