Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अंडाल में जमीन बिक्री विवाद: एक गिरफ्तार, आरोपित के पुत्र ने लगाए गलत फंसाने के आरोप

अंडाल । अंडाल में गलत तरीके से एक जमीन बिक्री का मामला सामने आया है। जिसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उस आधार पर पुलिस ने एक आरोपित मो. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि आरोपित के पुत्र का कहना है कि गलत तरीके से उसके पिता को फंसाया गया है। शिकायतकर्ता माधव भालू ने कहा कि उसके पिता ने उनसे 40 लाख रुपया लिया था, उसके एवज में जमीन भी बेच दी थी। इसके बावजूद भी वे लोग कागजात में हेरफेर कर अधिक जमीन कई लोगों को बिक्री कर दिया है। जब हमारी जमीन पर निर्माण कार्य शुरु हुआ तब घटना की जानकारी हुई। जबकि आरोपित के पुत्र मोहम्मद रियाज ने कहा कि उसके पिता ने जमीन के लिए कई चरण में 40 लाख रुपया दिया था, जिसके एवज में केवल 20 लाख की जमीन ही हमलोगों को बिक्री किया। बाकी 20 लाख अब भी उनके पास बकाया है, लेकिन अब वे लोग ऊंचे दर पर अन्य किसी को जमीन बेचना चाहते है, इस कारण गलत केस दर्ज करवाया है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *