Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा नेताओं ने थाने का किया घेराव, कृष्णा प्रसाद पर लगाए गए आरोपों को बताया झूठा

आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के खिलाफ आसनसोल उत्तर थाना में एक आदिवासी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसे लेकर सोमवार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आसनसोल उत्तर थाना का घेराव किया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि कृष्णा प्रसाद के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र के तहत झूठा केस दर्ज किया गया है। भाजपा के जिला महासचिव अपूर्व हाजरा ने कहा कि कृष्णा प्रसाद एक विशिष्ट समाजसेवी हैं जो तीस सालों से भी ज्यादा समय से समाज की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित करवाई है और इसके लिए उन्होंने आसनसोल उत्तर के टीएमसी विधायक के खिलाफ इशारा करते हुए कहा कि उनके इशारे पर यह काम किया गया है। रानीगंज विधानसभा प्रभारी सह पूर्व पार्षद आशा शर्मा ने भी कृष्णा प्रसाद पर लगाए गए आरोपी को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया। आशा शर्मा ने कहा कि कृष्णा प्रसाद बीते 30 सालों से भी ज्यादा समय से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं और उन पर इस तरह का लांछन लगाना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी महिला या एससी एसटी लोगों का अपमान कर ही नहीं सकते क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया है। मौके पर सुदीप चौधरी, राम अधिकारी, राजेश सिंह सहित आदिवासी समाज के सैकड़ों समर्थक शामिल थे।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *