Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में प्रॉपर्टी टैक्स शिविर का आयोजन, 20 फीसदी की छूट का लाभ उठाने का मौका

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम की घोषणा के अनुसार, जिन लोगों के कमर्शियल या रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी टैक्स बकाया हैं, वे 31 मार्च 2026 से पहले टैक्स जमा करने पर 20 फीसदी की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसी के तहत, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुर्गा साल स्थित भवन में सोमवार प्रॉपर्टी टैक्स का शिविर लगाया गया।
आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह शिविर लगाया गया है और कल यानी मंगलवार को भी यहां शिविर का आयोजन किया जाएगा। आज लगभग 80 लोगों ने अपना बकाया टैक्स जमा किया और उन्हें 20 फीसदी की छूट दी गई। शंभू नाथ झा ने नगर निगम के टैक्स से संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रभात बनर्जी को धन्यवाद दिया, जो आज पूरा दिन शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जिनके भी टैक्स बकाया हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाने कल मुर्गा साल में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में जरूर आएं।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *