Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एसआईआर कार्य से जुड़े वार्ड 56 के तृणमूल बीएलए 2 को किया गया सम्मानित

बर्नपुर(भरत पासवान)। पूरे राज्य में एसआईआर को लेकर सुनवाई की प्रक्रिया चल रही। इस एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राज्य के सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने पहले विरोध जताया था लेकिन बाद में अपने दल के ही सक्रिय कर्मी, समर्थकों को इस प्रक्रिया में जुड़ने का निर्देश देकर बीएलए टू नियुक्त किया। तृणमूल कांग्रेस के बीएलए 2 ने अपने इलाके के लोगों की सहायता करते हुए एसआईआर प्रक्रिया में फॉर्म भरने से लेकर अन्य समस्या का समाधान किया। वहीं अब अपने बीएलए टू को तृणमूल कांग्रेस सम्मानित कर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर उन्हें उत्साहित कर रही है। मंगलवार को वार्ड नंबर 56 के तृणमूल बीएलए टू को सम्मानित किया गया। इसे लेकर निमतल्ला स्थित पार्षद कार्यालय समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां तृणमूल कांग्रेस के एसीआरसी प्रियव्रत माजी के नेतृत्व में स्थानीय पार्षद श्रावणी विश्वास ने बीएलए टू को सम्मानित किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 56 के पार्ट नंबर 13 से लेकर 23 के कुल 11 बीएलए टू को तृणमूल कांग्रेस की डायरी, प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। पार्षद श्रावणी विश्वास ने बताया कि वार्ड के सभी बीएलए टू ने एसआईआर की प्रक्रिया में काफी सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर लोगों का फॉर्म भरने से लेकर कागजातों की व्यवस्था करने एवं हियरिंग के लिए काफी सहायता की। तृणमूल के सभी बीएलए टू ने सराहनीय भूमिका पालन करते हुए भाजपा के षडयंत्र का करारा जवाब दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी द्वारा इस सभी बीएलए टू को अपने प्रतिनिधि के द्वारा सम्मानित कराया गया। जिससे तृणमूल के कर्मी, समर्थकों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश बढ़ गया है।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *