Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन की पहल, वजन एवं माप नवीनीकरण शिविर का आयोजन

आसनसोल । आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से एवं मेट्रोलॉजी विभाग के सहयोग से घांटी गली स्थित कार्यालय में वजन एवं माप नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सदस्य अपने वजन एवं माप का नवीनीकरण कराया। इस शिविर के माध्यम से आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन का उद्देश्य है कि सभी सदस्यों को अपने वजन एवं माप को नवीनीकृत करने में मदद की जा सके और उन्हें सरकार के नियमों का पालन करने में सहायता की जा सके। शिविर का आयोजन मेट्रोलॉजी विभाग के सहयोग से किया गया और इसका समर्थन आसनसोल ज्वेलरी वेलफेयर एसोसिएशन और स्वर्ण सिल्पी समिति ने भी किया। मौके पर 125 दुकानदारों ने इसका लाभ उठाया। इसे राज्य सरकार को 80 हजार से एक लाख रुपया राजस्व का लाभ होने की संभावना है।
इस अवसर पर आसनसोल बुलियन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील मुकिम, सचिव आनंद अग्रवाल, कैशियर प्रभाष गुप्ता और शंकर गुप्ता, श्यामल चटर्जी, प्रदीप शर्मा, बिनोद गुप्ता, अशोक जी आदि उपस्थित रहेंगे।

 

 

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *