Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर: टोटो चालक ने नाबालिक से दुष्कर्म करने का किया प्रयास, पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज

बर्नपुर । हीरापुर थाना अंतर्गत मुंगेरिया खटाल के समक्ष एक बंद कमरे में एक नाबालिक से दुष्कर्म करने के प्रयास में एक टोटो चालक ददन ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उस पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को आसनसोल कोर्ट भेजने की तैयारी कर ली है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह एक स्कूल से कक्षा 7 की छात्रा टोटो में बैठकर अन्य लड़कियों के साथ दोपहर के समय घर वापस जा रही थी। उसी दौरान टोटो चालक बाकी अन्य लड़कियों को उतार दिया और पीड़ित नाबालिक को मुंगेरिया खटाल के समक्ष पानी पीने के बहाने रोका। उसने नाबालिक को एक घर में ले जाने के बाद घर को बंद कर हाथ पकड़ने लगा।
नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने के प्रयास में टोटो चालक के खिलाफ किशोरी चिल्लाने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और किशोरी को वहां से बचाया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टोटो चालक ददन ठाकुर को हिरासत में ले लिया और उस पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
अब पुलिस शनिवार को आसनसोल कोर्ट में आरोपी को पेश करने की तैयारी में है। इसके साथ ही पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच भी करवाई जाएगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *