Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में सत्तारूढ़ दल की गुटबाजी उजागर: राजू अहलुवालिया ने मेयर पर लगाए गंभीर आरोप

Oplus_0

आसनसोल । आसनसोल में सत्तारूढ़ दल के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। श्रमिक नेता राजू अहलुवालिया ने अपनी ही पार्टी के मेयर सह विधायक विधान उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सेंट जोसेफ स्कूल के सामने बने पार्क के निर्माण के नाम पर वर्षों से दुकान चला रहे लोगों को हटाया गया था, लेकिन उन्हें वैकल्पिक जगह पर दुकान नहीं दी गई है। अहलुवालिया ने आरोप लगाया कि पार्क के भीतर एक अन्य व्यक्ति को फूल-फल और पौधों की नर्सरी चलाने की अनुमति दे दी गई है, जिसे हटाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कथित अवैध दुकान नहीं हटाई गई और पुराने दुकानदारों का पुनर्वास नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है, उनका कहना है कि यह पूरा मामला कट मनी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हटाया गया, उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। इस पूरे घटनाक्रम ने पार्टी के अंदर चल रहे गुटीय संघर्ष को और उजागर कर दिया है। एक ओर श्रमिक नेता विस्थापितों के पक्ष में आंदोलन की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में इसके और गरमाने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *