Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में भाजपा का तूफान: टीएमसी और वाम दल के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, चुनावी समर में मची हलचल

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में एक जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, भाजपा युवा नेता कृष्ण प्रसाद, कृष्णनेंदु मुखर्जी समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए सुदीप चौधरी ने कहा कि वे पार्टी में उच्च पदों पर रह चुके हैं, लेकिन उन्हें लगा कि टीएमसी केवल एक समुदाय विशेष को संतुष्ट करने की राजनीति कर रही है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से आए बुद्धदेव दत्त ने भी कहा कि वे वामदल में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, लेकिन वर्तमान में टीएमसी एक समुदाय विशेष को खुश करने की राजनीति कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा वर्ग टीएमसी के शासन से असंतुष्ट है और इसी कारण वे भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *