Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

14 नंबर वार्ड में जल संकट: 4 दिनों से नहीं हो रहा जल सप्लाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 14 नंबर वार्ड में जल सप्लाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। परिरा, बाउरी पाड़ा, मंडल पाड़ा सहित आसपास के इलाकों में बीते 4 दिनों से जल सप्लाई नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने आसनसोल कल्ला दोमोहानी रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उसी समय भाजपा प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी उसी मार्ग से आसनसोल आ रहे थे। उन्हेंने ग्रामीणों की बातें सुनीं और आश्वासन दिया कि वे निगम में जाकर मेयर से बात करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से जल प्रकल्प के लिए मिलने वाले धन के उपयोग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे आसनसोल में जल की समस्या है और इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *