Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अरूप मुखर्जी की स्मृति में मैराथन दौड़: एकता और समरसता का प्रतीक – कृष्णा प्रसाद

आसनसोल । अरूप मुखर्जी की स्मृति में कुल्टी रेफरी एसोसिएशन के सहयोग से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद मुख्य रूप में उपस्थित थे। दौड़ की शुरुआत कुल्टी थाना मोड़ से आसनसोल बीएनआर मोड़ तक (12 किमी) हुई थी। इस दौड़ में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें प्रथम अनूपम महतो (36.11 मिनट), द्वितीय अमल महता (36.26 मिनट) एवं तृतीय संतोष कुमार (36.37 मिनट) हुआ।
इस अवसर पर अमृता मुखर्जी और कुल्टी रेफरी एसोसिएशन के लोग उपस्थित थे। उन्होंने दौड़ के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णा प्रसाद ने कहा, “अरूप मुखर्जी की स्मृति में आयोजित इस मैराथन दौड़ का आयोजन वास्तव में सराहनीय है। यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में एकता और समरसता की भावना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि कुल्टी रेफरी एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *