Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

महावीर स्थान मंदिर के लिए नई कमेटी का गठन, मंत्री मलय घटक ने की घोषणा

आसनसोल । आसनसोल के जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास महावीर स्थान मंदिर संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्री मलय घटक की अध्यक्षता में आसनसोल सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और महावीर स्थान मंदिर के संचालन के लिए एक नई कमेटी का गठन किया गया।
नई कमेटी का नाम आसनसोल महावीर स्थान मंदिर समिति है, जिसमें 29 सदस्यों को शामिल किया गया है। इस कमेटी के पदाधिकारियों में चेयरमैन सोमनाथ गोराई, वाइस चेयरमैन विजय कुमार शर्मा, अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव बिनोद गुप्ता, अरविंद साव और संजय जालान, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट शिव प्रसाद बर्मन और रविंद्र पंसारी, कोषाध्यक्ष अंकित खेतान और अनिल जालान शामिल हैं।
इस कमेटी में 17 कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें सियाराम अग्रवाल, पुनीत संतोरीया, मुकेश शर्मा, अभिषेक बर्मन, मनीष भगत, विवेक बर्नवाल, आशीष भगत, राजीव सिंह, अरुण अग्रवाल, दीपक गुप्ता, भुनेश्वर भगत, अजय सोनकर, शंभू धीबर, प्रदीप अग्रवाल, मधु शर्मा, मोहन गुप्ता, और अमरजीत मिश्रा (पुरोहित) शामिल हैं।
मंत्री मलय घटक ने कहा कि यह कमेटी महावीर स्थान मंदिर के संचालन के लिए जिम्मेदार होगी और इसकी सहमति से ही वहां कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कमेटी पूरे आसनसोल के लोगों के लिए काम करेगी और मंदिर के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *