Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बूथ विजय अभियान: आशा शर्मा ने किया जनसंपर्क

आसनसोल । भारतीय जनता पार्टी के तरफ से बूथ नंबर 199 पर शारदा पल्ली में बूथ विजय अभियान के अंतर्गत जनसाधारण के घर घर पहुंच कर जनसंपर्क किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं आसनसोल जिला उपाध्यक्ष सह रानीगंज विधानसभा पर्यवेक्षक आशा शर्मा, कुंदन बरनवाल, राजा शर्मा, भोला धीबर, उत्तम चौहान, विश्वनाथ कर्मकार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में आशा शर्मा ने कहा कि लोगों का रुझान भाजपा के समर्थन में है। लोग टीएमसी के अपशासन से त्रस्त हैं, व जनता कर्मसंस्थान चाहती है, बेरोजगारी भत्ता नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे और विकास के काम किए जाएंगे। आशा शर्मा ने आगे कहा कि टीएमसी सरकार ने पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया है, लेकिन भाजपा सरकार बनने पर इस स्थिति को बदलने का काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के साथ आएं और मिलकर पश्चिम बंगाल को एक नए भविष्य की ओर ले जाएं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *