गिरिडीह से फरार शिवम श्रीवास्तव अंडाल एयरपोर्ट परिसर से गिरफ्तार
अंडाल । झारखंड के गिरिडीह जिले में चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी शिवम श्रीवास्तव को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, चुनावी माहौल के बीच हुई फायरिंग के बाद से आरोपी बीते दिन से फरार था। गिरिडीह पुलिस उसकी लगातार तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वह काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट (अंडाल एयरपोर्ट) परिसर से फरार होने की फिराक में है। सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस ने अंडाल थाना पुलिस से संपर्क साधा। दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट परिसर में छापामारी कर आरोपी को दबोच लिया।
फिलहाल गिरिडीह और अंडाल पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए गिरिडीह ले जाया जाएगा। फिलहाल गिरिडीह और अंडाल पुलिस आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए गिरिडीह लाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।












