Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

यूको बैंक का भव्य “एमएसएमई, एग्री, रिटेल एवं रिसोर्स कार्निवल” आसनसोल में आयोजित

आसनसोल । आसनसोल में यूको बैंक द्वारा द फर्न रेजिडेंसी में भव्य “यूको बैंक एमएसएमई, एग्री, रिटेल एवं रिसोर्स कार्निवल” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंक के मुख्यालय से पधारे उप महाप्रबंधक संजय नांदुरकर, दुर्गापुर अंचल प्रमुख बिनोद कुमार और उप अंचल प्रमुख निवेदिता गांगुली ने शिरकत की।
कार्यक्रम में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि शंभुनाथ झा, मुकेश टोडी, नरेश अग्रवाल, पवन गुटगुटिया, सेल बर्नपुर के जीएम प्रोजेक्ट नाबा किशोर शेट्टी और अन्य अग्रणी उद्योगपति उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए, दुर्गापुर अंचल प्रमुख बिनोद कुमार ने कहा कि यूको बैंक दुर्गापुर अंचल में निरंतर व्यवसायिक वृद्धि दर्ज कर रहा है, जिसका आधार ग्राहकों का अटूट विश्वास और व्यापारिक संगठनों के साथ सशक्त संबंध हैं।
उप महाप्रबंधक संजय नांदुलकर ने कहा कि यूको बैंक अपने ग्राहकों के साथ सहभागिता की भावना से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग, एमएसएमई वित्तपोषण, पारदर्शी सेवाएँ एवं त्वरित निर्णय प्रणाली को बैंक की प्रमुख ताकत बताया।
आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुकेश टोडी ने यूको बैंक की ग्राहक-केन्द्रित सेवाओं, त्वरित समर्थन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सेल बर्नपुर के जीएम प्रोजेक्ट नाबा किशोर शेट्टी ने भी बैंक के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यूको बैंक की पेशेवर कार्यप्रणाली एवं सेवा-भावना उद्योग जगत के लिए प्रेरणादायक है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *