आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को वापस सौंपे गए
आसनसोल । आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की “फिर से पाओ” पहल के तहत जामुरिया थाने में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 100 खोए हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को वापस सौंपा गया। इस अवसर पर जामुरिया थाने के ओसी सौमेन्द्र नाथ सिंह ठाकुर और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल फोन अब हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है और इसमें महत्वपूर्ण जानकारी होती है, इसलिए फोन का उपयोग करते समय लोगों को अधिक सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर पुलिस के पास आकर दावा करते हैं कि उन्होंने कोई ऑनलाइन लेनदेन नहीं किया है या कोई अज्ञात लिंक नहीं खोला है, फिर भी वे साइबर जालसाजी का शिकार हो जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे मोबाइल फोन रखने और उपयोग करने में अधिक सावधानी बरतें और अनावश्यक लिंक्स को न खोलें। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह पहल लोगों की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने के लिए है।












