पश्चिम बर्दवान जिला में टीएमसी के संभावित उम्मीदवार: एक नजर
आसनसोल । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव आगामी 10 दिनों के अंदर चुनाव घोषणा की संभावना है। मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम के ऐलान की संभावना के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में उम्मीदवारों कोलेकर अंतिम मुहर लग गई है। इसके साथ ही पार्टी के भीतर और बाहर—हर जगह एक ही सवाल गूंज रहा है: किस सीट से किसे मिलेगा टिकट? आगामी 26 फरवरी को टीएमसी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। संभावना है कि इसमें ही प्रत्याशियों को ग्रीन सिग्नल दे दिया जायेगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पश्चिम बर्दवान जिला के सभी विधानसभा सीटों से टीएमसी के संभावित उम्मीदवारों के नाम अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि, कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं:
– असनसोल दक्षिण : ईमोन चक्रवर्ती ( गायिका) या सेलिब्रटी, अशोक रूद्र
– असनसोल उत्तर : मलय घटक, अमरनाथ चटर्जी या सेलिब्रिटी
– रानीगंज : तापस बनर्जी, पार्थ देवासी, रूपेश यादव, विष्णुदेव नोनिया
– जमुरिया : हरेराम सिंह या सेलिब्रटी
– पांडवेश्वर : नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती
– कुल्टी : उज्ज्वल चटर्जी, मलय घटक
– बाराबनी : विधान उपाध्याय या सेलिब्रिटी
– दुर्गापुर पूर्व : अनिंदिता मुखर्जी
– दुर्गापुर पश्चिम : ऋतब्रत बनर्जी
यह सूची अभी तक आधिकारिक नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है। टीएमसी की ओर से जल्द ही उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची घोषित की जाएगी।












