Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल कोर्ट में दूसरे दिन भी बम धमकी: RDX और 11 IED की चेतावनी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

आसनसोल । आसनसोल जिला अदालत में बुधवार सुबह एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरी बार है जब अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल कोयंबटूर से आया था और इसमें RDX ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में दावा किया गया है कि अदालत परिसर और जजों के चैंबर में 15 RDX बम विस्फोट करने की योजना है। इसके अलावा, मेल में यह भी कहा गया है कि कोर्ट के महत्वपूर्ण स्थानों पर C-4 और RDX का इस्तेमाल कर 11 IED पहले ही लगाए जा चुके हैं। धमकी मिलते ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को सूचित किया गया। इसके तुरंत बाद डीसीपी (सेंट्रल) ध्रुव दास के नेतृत्व में पुलिस की एक विशाल टीम, स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे अदालत परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और मेटल डिटेक्टर और स्निफर डॉग्स की मदद से चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *