Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दिलदार नगर में उमड़ा जनसैलाब: जनसंपर्क अभियान में दिखा भारी उत्साह

आसनसोल । बुधवार शाम शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ आसनसोल नगर निगम के 41 और 42 नंबर वार्ड के दिलदार नगर सहित बूथ नंबर 297, 298, 299, 303, 304, 305, 306 के इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके पहले मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
जनसंपर्क अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना समर्थन दिया। लोगों का कहना था कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बंगाल में इस बार तृणमूल की भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़कर फेकना है। भाजपा की सरकार को लाना है, बंगाल में विकास की लहर लाना होगा। उसके बाद लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। लोगों ने भी आश्वस्त किया कि वे हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मौके पर भाजपा मंडल 2 अध्यक्ष सुदीप चौधरी, मीडिया प्रभारी मदन मोहन चौबे, राजेश प्रसाद सहित शक्ति प्रमुख, महिला शक्ति सदस्य और दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *