इस्को स्टील प्लांट में ठेका श्रमिकों की कटौती का मामला: 20 फीसदी कमी का लक्ष्य, श्रमिकों में चिंता
बर्नपुर । बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में ठेका श्रमिकों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (कार्मिक) के. के. सिंह द्वारा जारी पत्र में 31 मार्च 2026 तक ठेका कार्यबल में 20 फीसदी की कमी लाने का निर्देश दिया गया है।
इस फैसले से ठेका श्रमिकों के बीच चिंता बढ़ गई है, वहीं प्रबंधन के लिए यह एक बड़ी प्रशासनिक चुनौती भी माना जा रहा है। अशोक रुद्र के साथ 12 पार्षदों ने एकजुट होकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि ठेका श्रमिकों की जबरन छंटनी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया, तो वे अभूतपूर्व आंदोलन के लिए तैयार हैं।
मुख्य बातें:
– 1 अप्रैल 2025 को 5,960 ठेका श्रमिक थे, जो 1 फरवरी 2026 तक घटकर 5,379 हो गए हैं।
– अब इसे घटाकर 4,768 करने का लक्ष्य रखा गया है, यानी 611 श्रमिकों की और कमी करनी होगी।
– जीडी +एसजीडब्लू यूनिट में 541 से घटाकर 432 करने का लक्ष्य तय किया गया है, यानी 103 श्रमिकों की कटौती होगी।












