Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

न्यायालयों के बाद अब पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली सूचना के बाद मचा हड़कंप

आसनसोल । आसनसोल के हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया और पूरा परिसर खाली करा लिया गया। कोलकाता समेत कई हेड पोस्ट ऑफिसों में आरडीएक्स और आईईडी से धमाके की चेतावनी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे हैं। राज्य में पहले अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब पोस्ट ऑफिसों को निशाना बनाने की साजिश की खबर सामने आई है। आसनसोल के हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को खाली करा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को कोलकाता हेड पोस्ट ऑफिस की ओर से एक सूचना भेजी गई, जिसमें बताया गया कि एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में दावा किया गया है कि राज्य के जिन-जिन हेड पोस्ट ऑफिसों में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं, वहां आरडीएक्स और आईईडी के जरिए दोपहर 1:15 बजे धमाका किया जाएगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *