Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोयला तस्करी मामला: अनूप माझी की अदालत में पेशी, 27 मार्च को अगली सुनवाई

आसनसोल । पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े बहुचर्चित अवैध कोयला तस्करी मामले में गुरुवार को आरोपी अनूप माझी(लाला) ने आसनसोल अदालत में पेश होकर एक बार फिर पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया। अदालत परिसर पहुंचे अनूप माझी सीधे सीबीआई कोर्ट में प्रवेश कर गए, जहां इस चर्चित मामले की सुनवाई निर्धारित थी। हालांकि, निर्धारित दिन पर सुनवाई नहीं हो सकी क्योंकि न्यायाधीश और मामले से जुड़े अन्य आरोपी उपस्थित नहीं हो पाए। अब इस हाई-प्रोफाइल केस की अगली सुनवाई 27 मार्च को तय की गई है।
गौरतलब है कि इस मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनूप माझी को मिली गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा कवच को हटा दिया गया है। इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उन्हें 14 दिनों की हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अनुमति भी प्रदान की है। सूत्रों के अनुसार, यह महत्वपूर्ण आदेश लगभग एक सप्ताह पूर्व जारी किया गया था, जिसके बाद से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अनूप माझी उर्फ लाला की पेशी को लेकर अदालत परिसर में वकीलों, सुरक्षा एजेंसियों और आम लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। इस बहुचर्चित अवैध कोयला तस्करी मामले को पूर्वी भारत के सबसे बड़े आर्थिक अपराध मामलों में से एक माना जा रहा है, जिसमें कई बड़े नामों की जांच भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही है।
जांच एजेंसियों की सक्रियता और अदालत की अगली कार्यवाही के मद्देनजर यह मामला आने वाले दिनों में और भी ज्यादा राजनीतिक और कानूनी रूप से महत्वपूर्ण होता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *