Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शिल्पांचल के सेवक कृष्णा प्रसाद ने मां घाघर बुढ़ी के चरणों में मनाया जन्मदिन, शिल्पांचल की समृद्धि की कामना की

मंदिर में किया शांतिपूर्ण चुनाव की कामना के लिए हवन
आसनसोल । समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने जन्मदिन को शिल्पांचल के विख्यात मां घाघर बुढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन करके मनाया। इस अवसर पर उन्होंने शिल्पांचल के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने बताया कि वे वरिष्ठ नेताओं के दिशा-निर्देश पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन भी समर्थकों के साथ मनाया और मां घाघर बुढ़ी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा शिल्पांचल के लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं और उनकी समृद्धि के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मां घाघर बुढ़ी की कृपा से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होगा। भाजपा की सरकार बनेगी, पूरे राज्य सहित शिल्पांचल का विकास होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं कृष्णा प्रसाद ने समर्थकों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की कामना के लिए विशेष हवन किया। उन्होंने मां काली से राज्य में शांति, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना की प्रार्थना की।मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कार्यक्रम एक जनआस्था और जनसंकल्प का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *