जिशान कुरैशी बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आसनसोल सांगठनिक जिला महामंत्री, कुल्टी में जश्न का माहौल
कुल्टी । जिशान कुरैशी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आसनसोल सांगठनिक जिला महामंत्री बनाया गया है, जिसके बाद कुल्टी विधानसभा में जश्न का माहौल बन गया। जिशान कुरैशी ने कहा कि वे जिला अध्यक्ष और राज्य अध्यक्ष को दिल से शुक्रिया करते हैं कि उन्हें इस दायित्व को दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के पोस्ट को पोस्ट नहीं, दायित्व समझते हैं और इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
जिशान कुरैशी ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों को सम्मान देती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में इसे कोई नहीं रोक सकता और मुस्लिमों का वोट भी भाजपा को मिलेगा।
इस अवसर पर कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष मनमोहन राय, महामंत्री आदित्य शर्मा, और कुल्टी मंडल 1 के अध्यक्ष संजू घोष ने जिशान कुरैशी को बधाई दी। इस सम्मान सभा में युवा नेता अर्णब यादव, निशु सिंह, बबलू साव, शादाब दानिश, देबू महतो सहित अन्य मौजूद थे।












