Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में मादक पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, 20 किलो गांजा बरामद

आसनसोल । आसनसोल उत्तर थाना, जहांगीरी मोहल्ला फांड़ी और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि महिलाएं ट्रेन से जमशेदपुर से गांजा लेकर आ रही हैं। पुलिस ने आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास स्थित मैदान में जाल बिछाया और तीनों महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इस मामले में आगे की गहन जांच कर रही है ताकि तस्करी नेटवर्क के पीछे के लोगों का पता लगाया जा सके।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *