पश्चिम बर्दवान में 1.37 लाख से अधिक मामलों की समीक्षा: प्रशासनिक गतिविधियां तेज
आसनसोल । पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले में मतदाता सूची और संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1,37,539 मामलों को जांच और समीक्षा के लिए जेओ लॉगिन में भेजा गया है।जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए मामलों की संख्या इस प्रकार है—275 पांडवेश्वर – 10,105,276, दुर्गापुर पूर्व – 8,485,277, दुर्गापुर पश्चिम – 11,582,278, रानीगंज – 17,847, 279 जामुड़िया – 13,440, 280, आसनसोल दक्षिण – 16,278,281, आसनसोल उत्तर – 28,767,282, कुल्टी – 22,509,283, बाराबनी – 8,526
इन आंकड़ों में सबसे अधिक मामले आसनसोल उत्तर क्षेत्र से सामने आए हैं, जबकि सबसे कम मामले दुर्गापुर पूर्वा और बाराबनी क्षेत्र से दर्ज किए गए हैं।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन मामलों की समीक्षा प्रक्रिया तेजी से जारी है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। अधिकारियों का कहना है कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों से पहले किसी प्रकार की गड़बड़ी न रहे। इस बड़े पैमाने की समीक्षा प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।












