Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में नए मैनेजमेंट भवन का उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय

आसनसोल । आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके के बागबंदी में स्थित आसनसोल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक और मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में शनिवार नए मैनेजमेंट भवन का उद्घाटन किया गया। राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर यहां दोनों संस्थाओं के डायरेक्टर एचएन मिश्रा, आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल डॉ लिसा मिश्रा, रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ फाल्गुनी मुखर्जी, दीपक रूद्र, वी के ढल, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता के अलावा अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। सबसे पहले संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री ने रिमोट के सहारे आसनसोल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट पॉलिटेक्निक एंड मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में जो नया नॉलेज कैंपस खुल गया उसका उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने नए भवन का भी फीता काट कर और शिलालेख से पर्दा हटाकर यहां नई फैकल्टी का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि वर्ष 2013 में जब उन्होंने पहली बार एचएन मिश्रा से बात की थी तो उनसे अनुरोध किया था कि उनके पास जो खाली जमीन पड़ी है।उस पर शिक्षा के क्षेत्र में कुछ काम किया जाए और उन्होंने यहां पर एक पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने का आग्रह किया था। बड़ी खुशी की बात है कि एचएन मिश्रा उनकी पत्नी डॉ लिसा मिश्रा और उनकी टीम के सभी सदस्यों के सहयोग से आज यहां पर इतना बड़ा एक कॉलेज खुल गया है, जहां पर समय-समय पर नई-नई फैकल्टी जुड़ रही हैं। इससे आने वाले समय में आसनसोल शिक्षा के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा केंद्र बन जाएगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से यहां मेडिकल कॉलेज खुलने की भी बात है। आसनसोल ईएसआई हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज का रूप दिया जाएगा। वही टेक्नो इंडिया के सहयोग से आसनसोल जिला अस्पताल में भी मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं देने के बारे में विचार किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने उद्योगपतियों से भी आग्रह किया कि वह भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आए। ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े। वहीं जब हमने इस बारे में एचएन मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है वि आसनसोल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजर पॉलिटेक्निक और मिश्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ आसनसोल में नॉलेज केंपस खुल गया है इसके जरिए अब अन्य फैकल्टी की पढ़ाई भी यहां पर हो सकेगी जिससे यहां के बच्चों को कुछ शिक्षा प्राप्त करने में कोई असुविधा नहीं होगी उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एमबीए की पढ़ाई भी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *