Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आदिवासी भाई बहनों के बहा पर्व के उपलक्ष में कृष्णा प्रसाद ने किया वस्‍त्र वितरण: जामुरिया में दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

जामुरिया । आसनसोल नगर निगम के जामुरिया स्थित 9 नंबर वार्ड के 112 बूथ जावा ग्राम के आठ पाड़ा तिलक माझी आदिवासी एफपी स्कूल में आदिवासी बहा पर्व के उपलक्ष्य में शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में वस्त्र वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीप बनर्जी, डॉ प्रमोद पाठक, मंगल किस्कू, ब्रिज मोहन, विजय प्रकाश, राजेश प्रसाद, सुजीत ठाकुर, विपिन पासवान, सुकू माझी सहित अन्य मौजूद थे।
कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वे लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी के तरफ से आदिवासी माताओं और बहनों को वस्त्र वितरण किया जा रहा है। वार्ड में बुनियादी ढांचागत विकास नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा पानी की असुविधा है। उन्होंने ग्रामवासियों से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि समस्याओं को दूर करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजई बनाना होगा। ताकि राज्य में भाजपा की सरकार बने। पश्चिम बंगाल में विकास की लहर लाने के लिए टीएमसी को जड़ से उखाड़ कर फेकना होगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम आदिवासी समाज के लोगों के लिए एक बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए काम करती है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *