वनविषनुपुर में उमड़ा जनसैलाब: जनसंपर्क अभियान में दिखा भारी उत्साह
आसनसोल । शनिवार की दोपहर शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के बूथ नंबर 233, मंडल 1 के वनविषनुपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
वहीं वहां की महिलाओं को साड़ियाँ वितरित कीं और उनकी खुशियों में शामिल हुए। साथ ही, उन्होंने वहां की लड़कियों और लड़कों के लिए जर्सी और फुटबॉल देने का वादा किया, जिससे वे अपने खेल को और बेहतर बना सकें।
जनसंपर्क अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें अपना समर्थन दिया।
लोगों का कहना था कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कृष्णा प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। लोगों ने भी हमें आश्वस्त किया कि वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।












