सेनरेले डी ब्लॉक में कृष्णा प्रसाद ने चलाया भव्य जनसंपर्क अभियान: लोगों ने दिखाया भारी समर्थन
जरूरतमंद महिलाओं में वितरण की गई साड़ियां
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 15 और 20 के मंडल 4 के बूथ नंबर 17 और 18 के सेनरेले डी ब्लॉक में शनिवार शाम शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को साड़ियाँ वितरित की गईं, जिससे वे बेहद खुश नजर आईं।
लोगों ने एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया और अपना समर्थन दिया। लोगों का कहना था कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि जनता जनार्दन है, जनता चाहेगी तो सरकार को उलट सकती है।
इस बार जनता बंगाल में भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आएगी उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। इस दौरान लोगों का उत्साह और समर्थन देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा।












