दुर्गापुर में 9वां साउथ बंगाल हेल्थ एजुकेशन एंड कल्चरल फेयर का धूमधाम से समापन: समाज कल्याण के लिए आराधना की अनूठी पहल
Oplus_0
दुर्गापुर । दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित चतुरंग मैदान में आराधना सामाजिक कल्याण की ओर से तीन दिवसीय 9वां साउथ बंगाल हेल्थ एजुकेशन एंड कल्चरल फेयर/फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। रविवार इसका समापन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के सहयोग से फ्री मेडिकल कैंप, पेडियाट्रिक, कैंसर सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी के एजीएम, फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष एचओडी डॉ. तपन बड्याकर, अपोलो अस्पताल के डॉ. सताद्रु विश्वास, सनाका अस्पताल के बाल चिकित्सक डॉ कोयल मुकुटि, डेंटल सर्जन डॉ. तनया बाद्याकर, स्वातिक हॉस्पिटल के सीईओ डॉ सुप्रियो भट्टाचार्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्वातिक हॉस्पिटल के सीईओ डॉ सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जो वृद्ध या वृद्धा घर से अस्पताल तक आने में असमर्थ हैं, वैसे बुजुर्गों को चिकित्सा सहायता घर पर ही प्रदान किया जाएगा। उसके लिए बहुत ही उचित मूल्य पर चिकित्सा उपलब्ध कराया जाएगा। उनलोगों को डरने की बात नहीं है।












