आसनसोल में कृष्णा प्रसाद की अनूठी पहल: युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए जर्सी-पैंट और फुटबॉल का वितरण – एक नई शुरुआत
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 13 नंबर वार्ड स्थित 233 नंबर बूथ, मंडल 1 के बनबिष्णुपुर में शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने बीते दिनों स्थानीय युवाओं और युवतियों को आश्वासन दिए थे। उस वादा को पूरा करते हुए कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय युवाओं और युवतियों को 45 सेट जर्सी-पैंट और 6 फुटबॉल दिए।
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि खेल के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ाना और उनका उज्ज्वल भविष्य बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आश्वासन सिर्फ वादा नहीं है, आश्वासन में दायित्व है, और उस दायित्व को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। युवा शक्ति के उन्नयन में उनकी यह पहल आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कृष्णा प्रसाद की यह पहल युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।












