Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में परिवर्तन यात्रा का ऐतिहासिक क्षण: दिलीप घोष और प्रियंका टिबरेवाल के साथ कृष्णा प्रसाद की विशेष बातचीत

कुल्टी । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद को कुल्टी की पावन धरती पर परिवर्तन यात्रा के ऐतिहासिक पड़ाव के बाद पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष तथा राज्य की तेजस्वी महिला नेता प्रियंका टिबरेवाल के साथ विशेष बातचीत करने का अवसर मिला। इस चर्चा में पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे शिल्पांचल में भी भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने के संकल्प को और मजबूत करने की बात हुई।

कुल्टी की धरती से यह संदेश स्पष्ट है –
– अब बंगाल बदलाव चाहता है।
– अब शिल्पांचल विकास चाहता है।
– अब जनता सुशासन और सुरक्षित भविष्य चाहती है।

हम सब मिलकर एक नए पश्चिम बंगाल के निर्माण के लिए संकल्पित हैं, जहाँ हर युवा को रोजगार, हर माँ-बहन को सम्मान और हर परिवार को सुरक्षा मिले।

कमल खिलेगा – बंगाल जीतेगा! भारत माता की जय!

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *