Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन: अपकार गार्डन ने जीता खिताब

आसनसोल । आसनसोल स्टेडियम पोलो ग्राउंड में आसनसोल सबडिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित एक दिवसीय नॉक आउट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में आसनसोल, कुल्टी, बर्नपुर, डामरा, जामुड़िया सहित विभिन्न जगहों से 8 टीमें भाग ली थी। वॉलीबॉल सेक्रेटरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फाइनल मैच अपकार गार्डन और इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें अपकार गार्डन ने 2-1 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उपविजेता अपकार गार्डन को रनर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को बैग देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रावणी विश्वास, पवन गुटगुटिया, आईएसपी के डीजीएम सतीश कुमार, नेशनल बॉलीबॉल खिलाड़ी रामनाथ तिवारी, दिनेश प्रसाद, किट्टू दत्ता, श्याम मुखर्जी, श्यामल चटर्जी, अनुपम भट्टाचार्य, कौशिक सरकार, सुखेंदु बनर्जी , निर्मल सरकार, बिस्वजीत दास, श्यामल चटर्जी, सोमेश्वर दाव, जितेन दान, मुकुल दा, मिहिर मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *