होलिका दहन के लिए डाणडा रोपण की पूजा: सृष्टि नगर में धूमधाम से मनाया गया त्योहार
आसनसोल । सृष्टि नगर स्थित मंदिर प्रांगण के सामने होलिका दहन हेतु डाणडा रोपण की पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा, श्याम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजू केडिया, गोपाल माखरिया, आनंद पारीक एवं अन्य स्थान निवासी उपस्थित थे।
पंडित मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डाणडा रोपण हेतु पूजा फागुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के दिन शुभ मुहूर्त में की जाती है। इसके बाद महिलाएं डाणडा की पूजा कर डाणडा के पानी को लाकर उसको पीने के बाद ही कुछ अन्न ग्रहण करती हैं। रात्रि के समय होलिका दहन पर पुनः उसको प्रणाम कर अपने परिवार की सुख शांति हेतु कामना करती हैं।
होलिका दहन का समय रात्रि 12:15 बजे होगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।












