आसनसोल नगर निगम के उपमेयर का नाम मतदाता सूची से गायब, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवाल
आसनसोल । आसनसोल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद जारी अंतिम सूची को लेकर एक अहम मामला सामने आया है, जिसमें उपमेयर वशिमुल हक का नाम भी शामिल है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कई मतदाताओं के नामों को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई थी और उपमेयर वशिमुल हक के नाम को एडजुडिकेशन प्रक्रिया में बताया जा रहा है।
चुनाव अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक कागजातों की समीक्षा की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों का निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया जाएगा और नियमों के अनुसार ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
वशिमुल हक का कहना है कि चुनाव आयोग किस तरह से कार्य कर रहा है, यह पता चलता है कि तीन बार के जनप्रतिनिधि का नाम विचाराधीन सूची में है। उन्होंने सभी तरह का दस्तावेज दिए और सुनवाई में भी गए थे, इसके बाद भी ऐसा हुआ।












