Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रुईदास पाड़ा और बाउरी पाड़ा में उमड़ा जनसैलाब: कृष्णा प्रसाद के जनसंपर्क अभियान में दिखा भारी उत्साह

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 13 के बूथ नंबर 277, मंडल 1 के रुईदास पाड़ा और बाउरी पाड़ा में सोमवार को एक भव्य जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया।

इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हमेशा खड़े हैं।

इस अवसर पर महिलाओं को साड़ियाँ वितरित की गईं, जिससे वे बेहद खुश नजर आईं। लोगों ने एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया और अपना समर्थन दिया। लोगों का कहना था कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनका क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कृष्णा प्रसाद ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि रुईदास पाड़ा का हर व्यक्ति खुशहाल और समृद्ध हो। हम उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे और उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।”

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *