Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कालीफारी की दर्दनाक कहानी: सड़क की खराब स्थिति ने ली दो युवकों की जान, पर प्रशासन अनदेखी

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 15, बूथ नंबर 221, कालीफारी में बीते छह दिन पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों में से एक का नाम राज गुप्ता था, जबकि दूसरा व्यक्ति गौरी अस्पताल में भर्ती था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें शवों को हाथों से उठाकर एनएच तक ले जाना पड़ा। वहीं इस घटना में एक महिला की डिलीवरी भी रास्ते में ही हो गई, जबकि उनके घर से एनएच की दूरी मात्र 700 मीटर थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड के पार्षद ने उन्हें धमकी दी है कि वे बीजेपी को वोट देते हैं, इसलिए उनके क्षेत्र में सड़क, ड्रेन और स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई जाएगी। लोकल लोगों ने मंत्री मलय घटक से भी शिकायत की है, लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। हर साल वहां के निवासियों को सांप काटता है, लेकिन समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उनकी मौत हो जाती है। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद वहां के लोगों से मिले, उनकी समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया है कि जब बीजेपी की सरकार आएगी, तो सबसे पहले आपके क्षेत्र की सड़क का काम किया जाएगा। साथ ही, जो लोग सड़क को ब्लॉक कर प्लॉटिंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को कोई बुनियादी सुविधा नहीं मिलती है। जमीन माफिया तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में प्लाटिंग कर रहे हैं, किसी भी हालत में प्लाटिंग करने नहीं दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बीते 15 साल से तृणमूल की सरकार कुछ नहीं की है। अब जबकि चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने वाला है तो नए कार्य के लिए फीता काटा जा रहा है। जनता तृणमूल कांग्रेस की मनसूबे को समझ गई है। इस बार जनता बंगाल में भाजपा की सरकार बनाएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *