वसंत महोत्सव की रंगीन धूम: 250 महिलाओं ने किया भव्य नृत्य प्रदर्शन और खेला अबीर
आसनसोल । आसनसोल डिपो पाड़ा के श्रीश्री दक्षिणा काली मंदिर सोसायटी की ओर से मंगलवार की सुबह काली मंदिर से दुर्गा मंदिर तक एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 250 महिलाओं ने वसंत महोत्सव के उपलक्ष्य में नृत्य प्रदर्शन किया और अबीर खेला। महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ देखा जा सकता था, जो इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थी।
इस प्रभात फेरी में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। अबीर खेलने के दौरान माहौल और भी रंगीन हो गया, जब महिलाओं ने एक दूसरे पर अबीर लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस आयोजन में श्रीश्री दक्षिणा काली मंदिर सोसायटी के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस भव्य आयोजन के लिए सोसायटी के सदस्यों को बधाई दी जा रही है, जिन्होंने इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।












