होली के रंगों में झूम उठा बर्नपुर: विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मनाया दोल पूर्णिमा का त्योहार
बर्नपुर । बर्नपुर के त्रिवेणी मोड मैदान में दोल पूर्णिमा और होली के पावन अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि होली का त्योहार शांति और समृद्धि का त्योहार है। उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की।
इस समारोह में विधायक अग्निमित्रा पॉल के पिता अशोक राय और उनकी माता जी भी मौजूद रहे। साथ ही आसनसोल दक्षिण मंडल एक और दो के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि दोल पूर्णिमा और होली के पावन अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।












