चैतन्य महाप्रभु के आदर्शों से प्रेरित: आसनसोल में भव्य दोल उत्सव का शानदार आयोजन
आसनसोल । शिल्पांचल के आसनसोल में पूरे राज्य के साथ दोल उत्सव मनाया गया, जो चैतन्य महाप्रभु के आदर्शों से प्रेरित है। आसनसोल नगर निगम के डिपोपाड़ा अंचल में स्थित चैतन्य महाप्रभु मंदिर में एक भव्य दोल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में एकता और प्रेम का संदेश दिया गया। आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने सुबह चैतन्य महाप्रभु मंदिर में पूजा की और स्थानीय लोगों को दोल की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि दोल उत्सव मिलन का उत्सव है, जो समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करता है और लोगों में भेदभाव और हानाहानी को दूर करता है। इस अवसर पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु के आदर्शों से प्रेरित होकर जीवन जीने से समाज में एकता और प्रेम बढ़ता है। उन्होंने सभी को दोल और होली की शुभकामना दी और समाज में एकता और प्रेम का संदेश दिया, जिससे लोग एक दूसरे के करीब आते हैं।इस भव्य आयोजन में आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए और चैतन्य महाप्रभु के आदर्शों को जीवित रखने का संकल्प लिया।












