Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बाराबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा: तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप

बाराबनी । बाराबनी विधानसभा के चित्तरंजन रोड स्थित रूपनारायणपुर मोड़ पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित कर दिया और अपनी नाराजगी जाहिर की। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोमवार को रूपनारायणपुर में पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ के लिए झंडे लगा रहे कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला किया। इसी घटना के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेता अरिजीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें मामले की जांच का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने और आश्वासन मिलने के बाद लगभग 15 मिनट तक चले इस अवरोध को समाप्त कर दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
वहीं तृणमूल नेता भोला सिंह का कहना है कि कोई हमला नहीं किया गया है और यह भाजपा की आपसी गुटबाजी का परिणाम है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *