Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर में होली का भव्य उत्सव

आसनसोल । आसनसोल जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने ढप की थाप पर होली के गीतों पर झूम झूम कर नच कर आनंद उठाया। सभी को ठंडाई और स्वादिष्ट पकवान भी परोसे गए, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। 
होली के इस अवसर पर मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक व्यवस्था किए गए थे, जिससे सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाने में सक्षम हुए।
इस अवसर पर अरुण शर्मा ने कहा, “होली का त्योहार हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। यह त्योहार हमें अपने मतभेदों को भूलकर एक साथ आने और जीवन को रंगीन बनाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।”

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *