Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस के उत्कृष्ट कार्यों के कारण शौर्य पदक (राज्य) की मांग

 

आसनसोल । पूरे पश्चिम बंगाल सहित देश-विदेश में सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवी फिरोज खान (एफ.के.) ने पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को औपचारिक पत्र लिखकर उन्हें शौर्य पदक (राज्य) से सम्मानित करने की मांग की है।
फिरोज खान (एफ.के.) ने अपने पत्र में सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि 02.08.2023 को कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाया है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अनुशासन का वातावरण स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और जातियों के लोग अपने-अपने त्योहार खुशी, शांति और बिना किसी भय के मना रहे हैं। क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा मजबूत हुआ है।
फिरोज खान (एफ.के.) ने यह भी कहा कि आम जनता स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है और पुलिस विभाग के प्रति लोगों का भरोसा उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। किसी भी घटना पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाती है, अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाता है तथा कानून बिना किसी भय या पक्षपात के लागू किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि असामाजिक तत्वों और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम है।
इन सभी कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवी फिरोज खान (एफ.के.) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शौर्य पदक (राज्य) प्रदान किया जाए।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *