Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा: मां कल्याणेश्वरी मंदिर से शुरू हुई ऐतिहासिक रैली

आसनसोल । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक भव्य परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा की शुरुआत मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली दक्षिण बंगाल के चार जिलों आसनसोल, पुरुलिया, बांकुरा और विष्णुपुर का भ्रमण करेगी।

परिवर्तन संकल्प यात्रा आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची और यहां आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के बीच भाजपा कार्यकर्ता व्यवस्थित थे और लगातार नारे लगाए जा रहे थे, जिसमें बंगाल में परिवर्तन की आवाज उठाई जा रही थी।

कृष्णा प्रसाद और अग्निमित्रा पाल ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ पर सवार होकर भाजपा का झंडा लहराया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। यह यात्रा बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *